फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाईयों ने साइकिल छोड़ थामा कांग्रेस का हाथ

Thu, 18 Aug 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
विज्ञापन
सपाईयों ने साइकिल छोड़ थामा कांग्रेस का हाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी से कार्यकर्ताओं का मोहभंग हो चला है। गुरुवार को समाजवादी पार्टी के नगर महासचिव समेत दर्जन भर कार्यकर्ताओं ने साइकिल की सवारी छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया।
विज्ञापन

दिनेश नगर में हुई पार्टी की बैठक में नए सदस्यों को सदस्यता ग्रहण कराई गई। नगर महासचिव रामकुमार सक्सेना, देवेंद्र सिंह सिकरवार, राना प्रताप सिंह, विनोद कुमार जौहरी, सुनील कुमार नीरव, कृष्ण कुमार उपाध्याय, उपेंद्र सिंह यादव, मोहम्मद सलीम सैफी, अशोक कुमार सक्सेना, अमर सक्सेना, कदीर अहमद खान समेत तमाम कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष चोब सिंह धनगर ने नए सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। रामकुमार सक्सेना ने कहा कि समाजवादी पार्टी मेें कार्यकर्ताओं को घुटन हो रही थी। शासन और प्रशासन द्वारा जनता के साथ जो व्यवहार हो रहा है, वह गलत है। इसलिए कांग्रेस के साथ आवाज बुलंद करेंगे। समीउद्दीन, भगवान स्वरूप प्रजापति, एकेश लोधी, अजीज फारुखी, मोहम्मद इरफान, रामपाल सिंह, डा. देव कुमार, नीरज धनगर, राहुल धनगर, दिनेश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें