फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: अलीगढ़ भेज दीं एटा की पैथोलॉजी-क्लीनिक की शिकायतें, फर्जी निस्तारण

Wed, 26 Mar 2025 05:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले में अपंजीकृत पैथोलॉजी लैब व क्लीनिक का संचालन हो रहा है। पिलुआ निवासी एक व्यक्ति ने इसकी शिकायत सीएम पोर्टल पर की। शहर में और मारहरा कस्बे में संचालित पैथोलॉजी लैब और क्लीनिक की शिकायत को निस्तारण के लिए अलीगढ़ भेज दिया गया और शिकायत का फर्जी निस्तारण हो गया।
विज्ञापन


पिलुआ थाना क्षेत्र निवासी शिवम ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की थी। इसमें उन्होंने लिखा था कि जिले में बिना डॉक्टरी की पढ़ाई किए लोग पैथोलॉजी लैब और क्लीनिकों का संचालन कर रहे हैं। शिकायत में जीटी रोड, आगरा रोड पर संचालित पैथोलॉजी लैब, मलावन में संचालित क्लीनिक और पैथोलॉजी लैब, शहर के सहावर रोड पर संचालित पैथोलॉजी सहित मारहरा क्षेत्र के एक क्लीनिक की सूचना दी। यह शिकायत 24 फरवरी को की गई। शिकायतकर्ता ने नर्सिंग होम का भी मानक पूरा न होने का हवाला दिया था।
वहीं बिना किसी कार्रवाई के पोर्टल पर ही शिकायत का निस्तारण कर दिया गया। अलीगढ़ से किए गए निस्तारण में लिखा गया है कि शिकायतकर्ता द्वारा जो शिकायत की गई है वो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अतरौली से संबंधित नहीं है। शिकायत का निस्तारण करने के लिए चिकित्सा अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अतरौली सक्षम अधिकारी नहीं हैं। सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी ने बताया कि पोर्टल से उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें