फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में ऑक्सीजन की किल्लत डीएम से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिला अस्पताल में ऑक्सीजन की किल्लत बरकरार है। सोमवार को मरीज के तीमारदार ने डीएम डॉ. विभा चहल को फोन कर ऑक्सीजन न मिलने की शिकायत की। निर्देश पर सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने ऑक्सीजन की व्यवस्था कराई।
विज्ञापन

अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती एक मरीज के तीमारदार ने डीएम से ऑक्सीजन न मिलने की शिकायत की। डीएम ने सीएमएस डॉ. आरके अग्रवाल को फोन कर जानकारी की। इसके बाद सीएमओ से ऑक्सीजन की उपलब्धता के बारे में पूछा। सीएमओ ने जिला अस्पताल पहुंचकर सीएमएस से जानकारी की। ऑक्सीजन नोडल अधिकारी डॉ. अभिनव दुबे, एसीएमओ डॉ. राम सिंह, डीटीओ डॉ. सीएल यादव भी पहुंच गए। सीएमएस ने बताया कि जो सिलिंडर मिले थे, उनकी ऑक्सीजन समाप्त हो गई है।
इमरजेंसी में अधिक मरीज आ रहे हैं। गंभीर होने पर उन्हें ऑक्सीजन लगाई जा रही है। ऑक्सीजन सप्लाई सिस्टम में लीकेज की बात पर कहा कि अस्पताल को बजट नहीं मिला है। इस कारण समस्या आ रही है।
विज्ञापन

सीएमओ ऑफिस से कराई ऑक्सीजन उपलब्ध
अस्पताल में ऑक्सीजन न होने पर सीएमओ कार्यालय से एक डी टाइप सिलिंडर उपलब्ध कराया गया। इस दौरान अस्पताल से खाली सिलिंडरों का भरने के लिए लिया गया।
ऑक्सीजन न होने की किसी ने शिकायत डीएम से की थी। सोमवार को जिले में कार्यभार का पहला दिन था, इसको लेकर अस्पताल जाना ही था। सीएमएस से कहा गया है। जल्द ही अस्पताल में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली जाएंगी।
विज्ञापन

डॉ. उमेश त्रिपाठी, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें