एटा। जिले के जैथरा क्षेत्र के धुमरी में एक ही स्कूल को सीबीएसई व यूपी बोर्ड की मान्यता देने का मामला समाने आया है। विद्यालय संचालक के पास पहले से ही यूपी बोर्ड की मान्यता प्राप्त है। इस मामले में जिला विद्यालय निरीक्षक से शिकायत की गई है।
इस संबंध में जैथरा निवासी अतुल कुमार ने जिला विद्यालय निरीक्षक को शिकायत पत्र भेजा है। इसमें आरोप है कि धुमरी के इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालय है। संचालक ने अपनी वास्तविक मान्यता को छिपाते हुए भ्रामक सूचनाएं प्रस्तुत कर सीबीएसई की भी मान्यता प्राप्त कर चुके है। दोनों के अलग-अलग यूडायस कोड जारी हुए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. इंद्रजीत सिंह ने बताया कि इस मामले में अभी तक शिकायत पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। शिकायत मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।