फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोडीनयुक्त सिरप मामला : जांच के लिए लखनऊ जाएंगी टीमें

Wed, 24 Dec 2025 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कोडीनयुक्त सिरप मामले में जांच के लिए पुलिस व नार्कोटिक्स की टीमें लखनऊ और वाराणसी जाएंगी। अलीगंज थाना क्षेत्र में पकड़े गए सिरप के मामले में एक आरोपी की समीपवर्ती जिले फर्रुखाबाद में भी तलाश की जा रही है। फिलहाल फरार चल रहे आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई हैं।
विज्ञापन


जांच के दौरान पुलिस व नार्कोटिक्स की टीम को चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। इसके तहत आशंका है कि युवाओं को नशे की लत लगाने के लिए कोडीन सिरप का प्रयोग किया जा रहा है। आरोपियों के तार कई प्रदेशों तक जुड़े होने की आशंका है। इन आशंकाओं को देखते हुए इस अवैध कारोबार से जुड़े लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस टीम पकड़े गए आरोपियों को पूछताछ के लिए जल्द ही रिमांड पर लेगी। सीओ अलीगंज नितीश गर्ग ने बताया कि एसएसपी की ओर से गठित की गई टीमें एक आरोपी को फर्रुखाबाद में तलाश रही हैं। अन्य खुलासों के लिए टीम लखनऊ और वाराणसी भी जा सकती हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें