एटा के अलीगंज के ग्राम बिल्सड़ पट्टी में खाना बनाने के लिए रसोई में गई महिला के सामने अचानक फन फैलाए कोबरा निकल आया। चीख-पुकार मचने पर परिजनों के साथ ग्रामीण जुट गए। कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय युवक ने सांप को सुरक्षित पकड़कर जंगल की ओर छोड़ दिया।
एटा के राजा का रामपुर विकासखंड अलीगंज के ग्राम बिल्सड़ पट्टी में शुक्रवार की शाम को पूरा परिवार घर में बैठा हुआ था। घर की महिलाएं खाना बनाने की तैयारी कर रही थी। जैसे मीना रसोई में सब्जी बनाने के लिए गई। तो बहुत तेज फुफकार की आवाज आई, जिससे महिला डर गई। सामने अचानक फन फैलाए सांप आ गया, जिसके बाद वो रसोई से चीखती हुई भागीं। परिवार के लोग रसोई में पहुंच गए।
विज्ञापन
लल्लू सिंह यादव के पुत्र प्रदीप यादव भी वहां पहुंच गए। उन्होंने इसकी सूचना अपने भाई वीरपाल को दी। वीरपाल ने गांव के ही मिलन को बुला लिया, जो सांप पकड़ने में माहिर हैं। मिलन ने अन्य ग्रामीणों के सहयोग से कई घंटों की मशक्कत के बाद तीन फीट लंबे कोबरा को पकड़कर एक डिब्बे में बंद लिया।
प्रदीप यादव ने बताया कि उन्होंने सांप को राजा का रामपुर मार्ग पर सड़क के किनारे बड़े बाग में छोड़ दिया। वहीं सांप को रेस्क्यू करने आए मिलन पाण्डेय ने बताया कि वो पिछले छह साल से गांव में अगर कहीं कोई सूचना मिलती है तो रेस्क्यू कर इन जीवों की जान बचा कर इनको जंगल में छोड़ देते हैं।