गौरतलब हो कि पिछले माह सीएम अखिलेश यादव के कासगंज आगमन का कार्यक्रम टल गया था। उन्हें बरबारा में गंगा पर बनाए जा रहे गंगा पुल के शिलान्यास कार्यक्रम में आना था। उस समय सीएम नहीं आ पाए। अब बरबारा के पुल के निर्माण का काम भी तेजी से शुरू हो चुका है। सपा जिलाध्यक्ष ने लखनऊ जाकर सीएम को इस कार्य के प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने जिले के विकास से जुड़ी कई अन्य योजनाओं पर भी मुख्यमंत्री से चर्चा की।
उन्होंने कैनाल रोड बाईपास के संबंध में शासन की कार्रवाई तेज कराने, जिले की अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी, विद्युत समस्या से निजात दिलाने सहित कई अन्य विकास की मांग मुख्यमंत्री को सौंपी। मुख्यमंत्री ने सपा जिलाध्यक्ष को मांग पूरी करने का भरोसा दिया। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि जिले के निर्माणाधीन कार्य शीघ्रता से पूरे होंगे। इनके लोकार्पण के लिए वे अपने कार्यक्रम निर्धारित कर सकते हैं।