फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात भर बादल, सुबह हुई वर्षा

विज्ञापन
शहर में नन्नूमल चौराहा पर भरा बारिश का पानी । - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। शनिवार रातभर आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन बरसात नहीं हुई। रविवार सुबह करीब 8 बजे वर्षा हुई। इसके कुछ मिनट बाद ही धूप निकल आई। करीब 10 बजे फिर बूंदाबांदी शुरू हो गई। लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। लेकिन दोपहर में धूप निकल आई, जिसके चलते उमस भरी गर्मी ने बेहाल कर दिया। इससे पहले तेज हवा में विद्युत तार टूटने से चार घंटे शहर की बिजली बाधित रही।
विज्ञापन

रविवार को सुबह करीब साढ़े सात बजे आसमान में घने बादल छा गए जिसके आधे घंटे बाद ही फुहार पड़ना शुरू हो गई। थोड़ी ही देर में बारिश तेज होने लगी। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि दस मिनट की बारिश के बाद धूप निकल आई। लेकिन करीब दस बजे फिर से बादल छा गए और बारिश होने लगी। जिससे जगह-जगह जलभराव की समस्या बन गई। वहीं शहर के घंटाघर बाजार में कीचड़ जैसे हालात बन गए। यहां पर जलनिगम द्वारा सीवर लाइन डालने के बाद अभी तक सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है। शहर के नगला पोता, मारहरा दरवाजा, नई ईदगाह मस्जिद के सामने वाली गली, नेहरू नगर, किदवई नगर आदि इलाकों में जलभराव और कीचड़ बना रहा।
सुबह करीब 8 बजे तेज हवा और बरसात के चलते गंगनपुर फीडर पर लाइन टूट गई। इससे शहर के 10 से अधिक मोहल्ले प्रभावित रहे। दोपहर 12 बजे विद्युत आपूर्ति सुचारु हो सकी। शहर के मोहल्ला नेहरू नगर, नगला भजा, सुनहरी नगर, शिवओमपुरी, शिकोहाबाद रोड, नई बस्ती, बारहबीघा, गांधी मार्केट मोहल्लों की विद्युत आपूर्ति बाधित रही। अधिशासी अभियंता आरबी रॉय ने बताया कि गंगनपुर फीडर लाइन से तार टूटने की वजह से सप्लाई बाधित रही। जिसे दोपहर तक सही करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें