फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: अभियान चलाकर करें सफाई, एंटी लार्वा कर करें छिड़काव

Wed, 15 Apr 2026 01:22 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विकास भवन के सभागार में संचारी रोग नियंत्रण अ​​​भियान की समीक्षा करते सीडीओ।स्रोत-सूचना विभाग
विज्ञापन
एटा। मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद मिश्रा की अध्यक्षता मेंं विकास भवन में संचारी रोग नियंत्रण अभियान, आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड निर्माण तथा टीडी (टेटनस-डिप्थीरिया) वैक्सीनेशन अभियान की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि संचारी रोगों की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जाए। उन्होंने सफाई, फॉगिंग, एंटी लार्वा छिड़काव तथा जनजागरूकता पर जोर दिया। मच्छरों को पनपने से रोकें। उन्होंने दस्तक अभियान की समीक्षा की। यहां बताया कि 10 अप्रैल से आशा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर जाकर लोगों को जागरूक कर रही हैं।
आयुष्मान कार्ड की समीक्षा के दौरान उन्होंने पात्र लाभार्थियों के शत-प्रतिशत कार्ड बनाए जाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही टीडी वैक्सीनेशन अभियान के अंतर्गत लक्षित समूहों के समयबद्ध टीकाकरण को सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. आरपी शर्मा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राममोहन तिवारी, डाॅ. सतीश नागर, यूनिसेफ से आलोक कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक डाॅ. इंद्रजीत सिंह, बीएसए दिनेश कुमार, जिला मलेरिया अधिकारी लोकमन सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें