एटा। फिरोजाबाद जिले के बुजुर्ग ने एनर्जी ड्रिंक समझकर ब्रेक ऑयल को शराब में मिलाकर पी लिया। इसके सेवन से वृद्ध की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है। जिला फिरोजाबाद के थाना एका क्षेत्र के गांव नगला गोला निवासी कमलेश (60) को परिजन एटा के मेडिकल कॉलेज लेकर आए। उनके नाती सौरव ने बताया कि मंगलवार दोपहर में वह घर पर शराब पी रहे थे। इस दौरान उन्हें घर की अलमारी में एनर्जी ड्रिंक की बोतल नजर आई। उस बोतल में ब्रेक ऑयल रखा था। उन्होंने शराब में कोल्ड ड्रिंक समझकर उसे मिला लिया। थोड़ी देर बाद उनको घबराहट, उल्टी और बेचैनी महसूस होने लगी। उनकी हालत तेजी से बिगड़ने लगी। परिजन ने उन्हें निजी वाहन से मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिकी उपचार देने के बाद गंभीर हालत देखते हुए आगरा रेफर कर दिया।