फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ सर्वेक्षण की टीम पहुंची शहर, तय होगी रैंकिंग

विज्ञापन
तहसील के सामने लगा कूड़े का ढेर । - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। स्वच्छता की हकीकत परखने के लिए स्वच्छ सर्वेक्षण की टीम बृहस्पतिवार को शहर में पहुंची। पांच दिन यहां रुककर विभिन्न मानकों पर जांच-पड़ताल करेगी। पहले दिन नगर पालिका में अफरातफरी का माहौल रहा। सार्वजनिक शौचालयों को खुलवाकर सफाई कराई गई। जबकि कुछ शौचालय के तो ताले भी नहीं खुल पाए। सड़कों पर कई जगह कूड़े के ढेर लगे रहे।
विज्ञापन

स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के लिए इफसोस संस्था की टीम ने सफाई की व्यवस्था परखने के लिए बृहस्पतिवार को शहर में डेरा डाल दिया। टीम के आने की सूचना पर पालिका के अधिकारी और कर्मचारी शहर के बंद पड़े सार्वजनिक शौचालयों को खुलवाने और सफाई कराने में जुट गए। कुछ जगहों पर सार्वजनिक शौचालय के ताले तक नहीं खुल पाए। इसके अलावा कई जगह सड़कों पर कूड़े के ढेर भी लगे रहे।
स्वच्छ सर्वेक्षण टीम आने की सूचना पर सुबह करीब 11 बजे नगर पालिका परिषद के प्रांगण में सार्वजनिक शौचालय की सफाई के लिए दो कर्मचारियों को बुलाया गया। इससे पहले इस सार्वजनिक शौचालय में गंदगी की भरमार थी। वहीं अलीगंज मार्ग स्थित सार्वजनिक शौचालय का ताला खुलवाकर सफाई का कार्य कराया गया।
विज्ञापन

स्वच्छ सर्वेक्षण की टीम आने के बाद भी नगर पालिका शहर की सफाई व कूड़े का उठान भी समय से नहीं करा सकी। दोपहर 12 बजे तक कैलाश मार्ग तिराहा के सामने सैनिक पड़ाव में कूड़े का ढेर लगा रहा। कूड़े से दुर्गंध उठ रही थी।
नगर पालिका परिषद द्वारा जीटी रोड स्थित ट्रांसपोर्ट नगर पर बनाए गए सार्वजनिक शौचालय पर पिछले दो साल से ताला लगा हुआ है। स्वच्छ सर्वेक्षण की टीम आने के बाद भी इस सार्वजनिक शौचालय का ताला नहीं खुल सका।
मंगलवार और बुधवार को स्वच्छ सर्वेक्षण की टीम आईक्यूबा ने नगर पंचायत निधौली कलां और नगर पालिका मारहरा में सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था को परखा। यहां पर पहुंची टीम ने ओडीएफ प्लस के लिए निरीक्षण किया। इसमें टीम खासकर सार्वजनिक शौचालय की सफाई व उसमें सैनिटाइजर, साबुन, तौलिया आदि चीजों को परखती है।
स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 की इफसोस टीम के सदस्य संदीप गिरि ने बृहस्पतिवार को बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के एप में कुछ तकनीकि कमी आने की वजह से शहर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण नहीं हो सका। तकनीकी कमी सही होने के बाद निरीक्षण किया जाएगा।
स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के लिए टीम द्वारा शहर में नगर पालिका की सफाई व्यवस्था को देखा जा रहा है। सभी सार्वजनिक शौचालयों को खोलकर सफाई व्यवस्था करा दी गई है।
विज्ञापन

डॉ. दीप वार्ष्णेय, ईओ, नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें