एटा। शासन की ओर से कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों को उच्चीकृत किया गया है। इसके तहत नए शैक्षिक सत्र से जलेसर व निधौली कलां में कक्षाएं संचालित हो जाएंगी। वर्तमान में सकीट के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में हाईस्कूल तक की कक्षाएं संचालित हो रहीं है।
जिला समन्वयक समेकित शिक्षा संजय मिश्रा ने बताया जिले में आठ ब्लॉकों में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय संचालित हैं। शासन से इनको उच्चीकृत किया गया है। जलेसर व निधौलीकलां में भवन निर्माण का कार्य पूर्ण हो चुका है। कार्यदायी संस्था से विभाग को भवन सुपुर्दगी में लेना बाकी रह गया है। बताया अप्रैल माह से नया शैक्षिक सत्र शुरू होगा। नए शैक्षिक सत्र से पहले ही दोनों ब्लॉकों के भवन को विभाग सुपुर्दगी में ले लेगा और नए शैक्षिक सत्र से दोनों विद्यालयों में हाईस्कूल तक की कक्षाएं संचालित होगी। बताया अवागढ़, मारहरा, शीतलपुर में भवन बनाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है। यहां भवन निर्माण के बाद हाईस्कूल तक की कक्षाएं संचालित होगी।