फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: फ्लिपकार्ट कंपनी का प्रतिनिधि बता रिफंड के नाम पर ठगे 60000 रुपये

Sun, 27 Apr 2025 06:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
झांसे में लेकर महिला से प्राप्त कर लिए बैंक विवरण और ओटीपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
एटा। साइबर थाना में प्रीति कुलश्रेष्ठ निवासी डाक बंगलिया ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। लिखा है कि 17 अप्रैल को कॉल आया और फ्लिपकार्ट कंपनी से खरीदे गए उत्पाद की वापसी पर पैसा वापस करने के नाम से बैंक संबंधी विवरण ले लिया। इसके बाद गूगल पे के माध्यम से 60000 रुपये का फ्रॉड करा लिया।
प्रीति कुलश्रेष्ठ ने रिपोर्ट में लिखा है कि 17 अप्रैल को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कॉल किया और कहा कि आपने जो फ्लिपकार्ट कंपनी से उत्पाद खरीदा है, उसकी वापसी करने पर पैसा वापस किया जाएगा। बातों में उलझाकर बैंक ऑफ इंडिया के खाते की जानकारी ले ली और गूगल पे के माध्यम से 60000 रुपये ट्रांसफर करा लिए। धनराशि पहुंचते ही व्यक्ति ने फोन काट दिया और उसके बाद से फोन नहीं लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तब पता लगा कि उसके साथ साइबर धोखाधड़ी हुई है। साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई और थाने में भी लिखित शिकायत की है। यह भी लिखा है कि अज्ञात व्यक्ति ने वीडियो कॉल भी की। थाना प्रभारी साइबर आदेश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें