फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फॉलोअप: महिला की मौत का कारण स्पष्ट नहीं, बिसरा सुरक्षित

Sun, 27 Apr 2025 06:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना मलावन के गांव दौलपुरा में एक महिला की शनिवार को विषाक्त पदार्थ निगलने से मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का सही कारण पता नहीं लग सका। इसके कारण बिसरा सुरक्षित रखा गया है। मायके वालों ने पति व ससुरालीजन के खिलाफ अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न करने पर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गांव अरमसराय थाना भोगांव जिला मैनपुरी निवासी जितेंद्र सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि बेटी उमा का एक वर्ष पूर्व दौलपुरा निवासी आजाद के साथ विवाह किया था। उस समय सामर्थ्य के अनुसार काफी दान दहेज दिया था। कुछ समय बाद ही दामाद आजाद व उसके घर वाले बेटी को अतिरिक्त दहेज के लिए परेशान करने लगे। शारीरिक व मानसिक रूप से उत्पीड़न की जानकारी बेटी फोन के माध्यम से हम लोगों को देती रहती थी।
आरोप है कि शनिवार को इन लोगों ने मिलकर बेटी को जहर देकर मार डाला। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया तो मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका, इसके कारण बिसरा सुरक्षित रखा गया है। थाना प्रभारी रोहित राठी ने बताया कि मृतका के पिता जितेंद्र सिंह ने दामाद आजाद व उसकी मां इंद्रवती, पिता राधेश्याम, छोटे भाई सनी और मामा छोटेलाल निवासी टोडरपुर जिला मैनपुरी के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें