फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचहरी रोड पर पाइप लाइन लीकेज

विज्ञापन
कचहरी चौराहे पर लीकेज पाइप लाइन की रिपेरिंग करते सीवर खुदाई के कर्मचारी- संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। शहर में पानी की पाइप लाइन के लीकेज की समस्या आम हो गई है। जगह-जगह पर पानी की पाइप लाइन लीकेज हो रही है, वहीं कुछ जगहों पर सीवर लाइन खोदाई की वजह से पानी की पाइप लाइन टूट रही हैं।
विज्ञापन

सोमवार को कचहरी रोड पर पानी की पाइप लाइन लीकेज हो गई, जिससे हजारों लीटर पानी सड़क पर बर्बाद होता रहा। अभी तक जलनिगम के कर्मचारियों ने पाइप लाइन को नहीं जोड़ पाया है। पाइप लाइन न जुड़ने की वजह से शिवपुरी, नारायण नगर, गरबदा आदि मोहल्लों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। बता दें, 17 सितंबर से इसी मार्ग पर कार्यदायी संस्था जल निगम सीवर लाइन डालने की शुरूआत कर रही है। ऐसे में सीवर लाइन डालने से पहले ही पाइप लाइन की लीकेज से लोगों की समस्या और खड़ी होगी।
विज्ञापन

कचहरी रोड पर पाइप लाइन लीकेज हुई है जिसे ठीक कराया जा रहा है। मंगलवार तक पाइप लाइन की लीकेज को ठीक करा दिया जाएगा।
- सुरेश वर्मा, जलकल प्रभारी, नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें