फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवर की खोदाई के चलते 17 से बंद हो जाएगा कचहरी रोड

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। यदि आपका जीटी रोड से कचहरी की ओर आना-जाना है तो सतर्क हो जाएं। 17 सितंबर से यह मार्ग सीवर लाइन की खोदाई के कारण बंद कर दिया जाएगा। ऐसे में आगरा रोड या फिर गांधी मार्केट होकर आपको कचहरी जाना पड़ेगा। कार्यदायी संस्था जल निगम ने इस मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित करने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन

सोमवार को जलनिगम के अधिशासी अभियंता एएस भाटी ने बताया कि दूसरे चरण में कुल 35 किलोमीटर के दायरे में सीवर लाइन पड़नी थी, जिसमें करीब सात किलोमीटर क्षेत्र में सीवर लाइन का काम होना बाकी है। इसी तीसरे चरण में 17 सितंबर से कलेक्ट्रेट चौराहे से जीटी रोड तक सीवर लाइन डालने का कार्य किया जाएगा। जिसकी वजह से अग्रिम आदेश तक भारी वाहनों का इस मार्ग पर प्रवेश बंद रहेगा।
--------------
दूसरे चरण में इन जगहों पर होना है काम
एएस भाटी ने बताया कि दूसरे चरण में सीवर लाइन का काम कचहरी रोड, शिकोहाबाद रोड, महाराणा प्रताप नगर, प्रेमनगर, विजय नगर आदि मोहल्ले में कराया जाएगा।
------------
तीसरे चरण का भी चल रहा काम
एएस भाटी के मुताबिक तीसरे चरण का भी काम जारी है। बताया कि इस चरण में 56 किलोमीटर के दायरे में सीवर लाइन डालने का काम किया जा रहा है। अभी तक करीब 20 किलोमीटर के दायरे में सीवर लाइन डाली जा चुकी है। इसमें रेलवे रोड, अरूणा नगर, निधौली रोड आदि क्षेत्र शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें