फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे का सर्वर फेल होने से यात्रियों को झेलनी पड़ी दिक्कत

विज्ञापन
कासगंज में रेलवे का सर्वर डाउन रहने से रेलवे टिकट घर पर लगी भीड़ - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। रेलवे का सर्वर मंगलवार को फिर से फेल हो गया। जिससे यात्रियों को काफी दिक्क्त हो गई। टिकट लेने के चक्कर में कई यात्रियों की ट्रेन तक छूट गई, जिससे वे अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए काफी परेशान रहे। रेलवे का सर्वर सोमवार को फेल होने के बाद रात में शुरू हो गया था, लेकिन मंगलवार को सुबह से सर्वर फिर से फैल हो गया। जिससे रेलवे के माध्यम से टिकट के लिए खोले गए निजी टिकट घर से टिकटों की बिक्री बंद हो गई। शहर में ऐसे छह टिकट घर हैं।
विज्ञापन

इन टिकट घर से टिकट की बिक्री बंद हो जाने से रेलवे के टिकट घर पर यात्रियों की भीड़ लग गई। सबसे अधिक दिक्क्त दोपहर के समय हुई। दोपहर 12 बजे के आसपास के समय में जंक्शन से कानपुर, मथुरा एवं बरेली मार्ग के लिए ट्रेनों का संचालन होता है, जिससे टिकट के लिए टिकट बिंडो पर काफी भीड़ जमा हो गई। लंबी लाइन लग जाने से यात्रियों को काफी मुश्किल से टिकट मिल सकी। कई यात्री ऐसे भी रहे जो टिकट लेकर जब स्टेशन पर पहुंचे तो उनकी ट्रेन जा चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें