फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चर्च के बाहर गंदगी का ढेर, कैसे मनाएं क्रिसमस का त्योहार

विज्ञापन
सीएनआई चर्च के सामने पड़ी गंदगी। - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। ईसाई समुदाय के प्रमुख धार्मिक त्योहार की तैयारियां शुरू हो गई हैं। चर्चों में सजावट और रंगाई-पुताई अपने अंतिम चरण में है तो घरों में भी पुरुष सजावट और महिलाएं पकवान बनाने में जुटी हैं। समाज के लोग घर-घर जाकर लोगों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं नगर पालिका इस ओर से आंखें मूदे बैठा है। चर्चों के सामने गंदगी के ढेर लगे हैं तो मिशन कंपाउंड में नालियों की कीचड़ बाहर निकालकर पटक दी है, लगता ही नहीं यहां कभी सफाई हुई भी है।
विज्ञापन

क्रिसमस का त्योहार 25 दिसंबर को धूमधाम के साथ बनाया जाएगा। इसके लिए शहर के तीनों प्रमुख चर्च सजकर तैयार हो गए हैं। कचहरी रोड पर सीएनआई चर्च है जबकि आगरा रोड पर कैथलिक और पेंटी कास्टर चर्च हैँ। सभी में रंगाई-पुताई के बाद इन दिनों विद्युतीय झालरों की सजावट की जा रही है। कचहरी रोड स्थित सीएनआई चर्च के बाहर गंदगी का ढेर लगा हुआ है। जबकि इसके ठीक सामने ही अफसरों तक के निवास हैं। जल निगम ने भी यहां करीब दो माह पूर्व सीवर की पाइप लाइन तो डाली पर काम पूरा होने के बाद सड़क का निर्माण नहीं कराया है, इससे पानी भर जाने से चर्च के गेट के सामने ही दलदल हो गई है। गंदगी और दलदल को लेकर समाज के लोगों में गहरा रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें