फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 सौ करोड़ की लागत से बन रहे शहर में तीन बाईपास

विज्ञापन
सुन्ना नहर पर बाईपास के लिए पुल बनाते कर्मचारी - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। शहर में लाइलाज बन चुकी जाम की समस्या से स्थानीय लोगों को राहत मिलने वाली है। इन दिनों शहर में बाईपास का निर्माण तेजी से चल रहा है। लगभग 50 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। बाईपास के साथ ओवरब्रिज भी बनाए जा रहे हैं। अगले साल दिसंबर माह तक बाईपास पर वाहन फर्राटे भरते नजर आएंगे।
विज्ञापन

दिल्ली से कानपुर तक जाने वाला एनएच-91 माया पैलेस चौराहे से सैनिक पड़ाव (करीब तीन किलोमीटर) तक शहर के सघन इलाके से होकर गुजरता है। भारी वाहनों के कारण यहां हर वक्त जाम की समस्या बनी रहती है। लोगों को इससे निजात दिलाने के लिए तीन जगह बाईपास बनाए जा रहे हैं। इस पर करीब 12 करोड़ रुपये लागत लाएगी।
पहला बाईपास जीटी रोड पर कस्बा पिलुआ से हजारा नहर के बीच है, जिसकी लंबाई करीब दो किलोमीटर है। दूसरा बाईपास विरामपुर से मानपुर तक 12.2 किलोमीटर की दूरी का बनाया जा रहा है। तीसरा बाईपास मलावन से रिलायंस पेट्रोल पंप के पास नगला रामजी तक लगभग 3 किलोमीटर का बनाया जा रहा है। तीनों ही स्थानों पर इन दिनों तेज गति से काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें