मृतका ऋषिका बंसल फाइल फोटो ।संवाद
- फोटो : ETAH
एटा। शहर के धान मील वाली गली निवासी व्यापारी की बेटी ने अपनी मौत के बाद पांच व्यक्तियों को नई जिंदगी दी। शनिवार को बेटी का भूतेश्वर पर अंतिम संस्कार कर किया गया।
धान मील वाली गली निवासी राजीव बंसल ने बताया उनकी बेटी रिषिका को दो जून को कोरोना वैक्सीन लगी थी। इसके बाद उसे बुखार आया। दो दिन बाद वह ठीक हो गई। इसके बाद उसे फिर बुखार आया, ठीक न होने पर परिजन आगरा ले गए।
यहां से उसे दिल्ली के एम्स अस्पताल में रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों द्वारा प्लेटलेेट्स कम होने की बात कही गई और बताया कि इस कारण सिर में खून का थक्का जम गया। बृहस्पतिवार को उसकी मौत हो गई।
पिता का कहना कि बेटी की मौत के बाद चिकित्सकों ने उनसे कहा बेटी 22 वर्ष की थी। बेटी ने मौत से पहले कहा था कि उसका हार्ट लिवर और किडनी दान कर दो। इससे पांच अन्य व्यक्तियों की जान बच जाएगी। इस पर उन्होंने बेटी का हार्ट, किडनी और लिवर दान कर दिया। इधर, मौत के बाद रिषिका का शनिवार को शहर के भूतेश्वर पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।