फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: वार्षिक अधिवेशन के लिए चित्रगुप्तायचारय स्वामी को दिया आमंत्रण

Wed, 12 Nov 2025 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
वृंदावन में चित्रगुप्तायचारय स्वामी सच्चिदानन्द महाराज को ​अ​धिवेशन के लिए आमंत्रित करते चित्रग
विज्ञापन
एटा। जिला चित्रगुप्त कल्याण समिति का वार्षिक अधिवेशन 16 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। पदाधिकारियों ने बुधवार को वृंदावन जाकर चित्रगुप्तायचारय स्वामी से भेंट की और अधिवेशन के लिए आमंत्रण दिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अनुपम जौहरी ने बताया कि 16 नवंबर को होने वाले वार्षिक अधिवेशन में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री विपिन जौहरी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होंगे। इनके अलावा पदाधिकारियों के एक दल ने भगवान चित्रगुप्त पीठ वृंदावन के पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 चित्रगुप्तायचारय स्वामी सच्चिदानंद महाराज से भेंट की। उन्हें अधिवेशन का आमंत्रण दिया जिसे उन्होंने स्वीकार लिया है।
उन्होंने बताया कि यह अधिवेशन अविनाशी सहाय आर्य इंटर काॅलेज में दोपहर 12 बजे शुरू होगा। सभी चित्रांश इसमें पहुंचकर महान संत के दर्शन एवं विचार से लाभान्वित हों। अधिवेशन में चित्रांश समाज के मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। दल में महामंत्री अनिल प्रकाश सक्सेना, उपाध्यक्ष मनोज कश्यप एवं कोषाध्यक्ष लाल बहादुर सक्सेना, अमित कुमार जौहरी एडवोकेट शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें