फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बच्चों को खिलाई ज रही थी सिंथेटिक रंग वाली दाल

Fri, 30 Aug 2024 11:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कंपोजिट विद्यालय जारथल में मध्याह्न भोजन में बच्चों को सिंथेटिक रंग वाली दाल खिलाई जा रही थी। नमूना लेने के बाद जांच को भेजा गया। इस दाल को मानव स्वास्थ्य के लिए असुरक्षित बताया गया है। इस पर विभाग ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन


मिडडेमील प्रभारी अमित चौहान ने बताया कि कंपोजिट विद्यालय जारथल से 11 जुलाई को खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन की टीम ने अरहर की दाल व रोटी का सैंपल लिया था। दोनों सैंपल को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया था। बीते दिनों प्रयोगशाला से रिपोर्ट आई। इसमें रोटी सही पाई गई। जबकि दाल का सैंपल फेल हो गया। दाल में सिंथेटिक रंग था। इसे असुरक्षित की श्रेणी में रखा गया है। खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन की रिपोर्ट आने के बाद विद्यालय के प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी किया गया है।


अस्थमा के साथ थायराइड का भी खतरा
मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी प्रभारी डॉ. माधवेंद्र प्रताप ने बताया सिंथेटिक रंग खाद्य पदार्थ के माध्यम से व्यक्ति के शरीर में जाता है। इससे व्यक्ति अस्थमा का रोगी हो सकता है। साथ ही किडनी व थायराइड की समस्या भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें