फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बारिश में दस्त से परेशान बच्चे, एक की मौत

Thu, 11 Jul 2024 10:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। बारिश व उमस भरी गर्मी से बच्चे सहित हर उम्र के लोग दस्त की समस्या से ग्रसित हो रहे हैं। बृहस्पतिवार सुबह डेढ़ वर्षीय बच्ची को दस्त की समस्या हुई। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज में पहुंचे। यहां चिकित्सक ने मृत बता दिया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में डेढ़ वर्षीय मिष्ठी को लेकर पहुंचे गुलशन ने बताया कि सुबह के समय बच्ची खेल रही थी। इसके बाद उसे दस्त की समस्या हो गई। मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां चिकित्सक ने मृत बता दिया। वहीं, बाल रोग विभाग में 160 बच्चे उपचार को पहुंचे। चिकित्सक ने बताया कि 40 से 45 बच्चे दस्त की समस्या से ग्रसित रहे। बताया मौसम के कारण बच्चे दस्त की चपेट में आ रहे हैं।
मेडिसिन विभाग में डॉ. कौस्तुभ राज सिंह मरीजों को देख रहे थे। बताया कि प्रतिदिन 350 मरीजों के लगभग ओपीडी में आते है। बृहस्पतिवार को 70 से 80 मरीज दस्त के आए। बताया बारिश के मौसम में वासी खाना नहीं खाना चाहिए। खान-पान की चीजें खुले में रखी हों, उनको भी नहीं खाना चाहिए। यह पाचन तंत्र के लिए नुकसान दायक होती हैं। इससे पेट में दर्द सहित दस्त आदि की समस्या हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें