फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: समर कैंप में बच्चों ने की मौज मस्ती, बोले-मजा आ गया

Wed, 21 May 2025 05:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
उच्च प्राथमिक विद्यालय सकीट संविलियन में कैरम खेलते बच्चे। - फोटो : उच्च प्राथमिक विद्यालय सकीट संविलियन में कैरम खेलते बच्चे।
विज्ञापन
एटा। ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू होने के साथ ही छात्र-छात्राओं की मस्ती की पाठशाला शुरू हो चुकी है। जिले के 350 परिषदीय विद्यालयों में बुधवार से इसकी शुरूआत हुई। इस मस्ती की पाठशाला में बच्चों को बैग और कॉपी-किताबें लाने की चिंता नहीं थी। खाली हाथ पहुंचे और दो घंटे जमकर मौज मस्ती की।
विज्ञापन

स्कूलों में पहले दिन छात्रों के मन में इस विशेष आयोजन को लेकर तमाम शंकाएं और सवाल थे। थोड़ी देर बाद ही वहां पर मौजूद शिक्षकों ने उन्हें विभिन्न खेलकूद और रोचक गतिविधियां करने के लिए बोला तो वह खुश हो गए। बच्चों को स्कूल में योग कराए गए। इसके बाद खेलकूद से संबंधित गतिविधि कराई गईं। कहीं बच्चे कैरम खेल रहे थे तो कहीं सांप-सीढ़ी का मजा ले रहे थे। समर कैंप का आयोजन 10 जून तक किया जाएगा।
बच्चों ने गमलों में लगाए पौधे
सकीट/जलेसर। विकासखंड क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय सकीट संविलियन में बच्चों ने गमलों में पौधे लगाए। इसके बाद शिक्षकों ने बच्चों को कैरम खेलने के लिए दिया, जिसे खेलकर बच्चे खुश नजर आए। यहां पर शिक्षामित्र मंजुलता वार्ष्णेय और रजनी रानी उपस्थित रहीं। वहीं, जलेसर क्षेत्र में उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला धनीराम में बच्चों को कला सिखाई गई। उन्हें विभिन्न तरीके के चित्र बनाना सिखाया गया। बच्चों ने इसमें रुचि दिखाते हुए सुंदर चित्र भी बनाए। कई स्कूलों में शिक्षकों ने बच्चों को कोल्डड्रिंक पिलाई। जिससे बच्चे और ज्यादा खुश हो गए। छुट्टी होने के बाद बच्चों ने शिक्षकों से कहा कि सर, आज तो मजा आ गया। कल फिर आएंगे।
विज्ञापन


शिक्षामित्रों को मिलेगा 6 हजार रुपये का भत्ता:
बेसिक शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि स्कूलों में चल रहे समर कैंप में ड्यूटी कर रहे शिक्षामित्र और अनुदेशकों को सरकार की ओर से अलग से 6 हजार रुपये का भत्ता दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्कूल में गतिविधि के दौरान होने वाले खर्च भी सरकार द्वारा वहन किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें