फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बैगलेस-डे पर पिदौरा में बच्चों ने की मौज-मस्ती

Sat, 22 Nov 2025 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय पिदौरा में अपनी कला रचनाओं का प्रदर्शन करते बच्चे। स्रोत विद्य
विज्ञापन
एटा। शासन ने कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों को 10 दिन तक बिना बैग के विद्यालय में आने के लिए आदेश जारी किया है। इसके तहत शनिवार को परिषदीय विद्यालयों में बैगलेस-डे मनाया गया। मारहरा ब्लॉक के पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय पिदौरा में बच्चों को बिना बैग के बुलाया गया और कई गतिविधियां कराई गईं। इस दौरान बच्चों ने जमकर मौज-मस्ती की।
विज्ञापन


राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में स्कूली शिक्षा की मुख्य धारा में व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रमों को चरणबद्ध तरीके से एकीकृत लक्ष्य रखा गया है। इसमें छात्रों का सर्वांगीण विकास हेतु विद्यालयों में गतिविधि, आधारित शिक्षण कार्य प्रोजेक्ट वर्क, विभिन्न स्कूल क्लब का गठन, स्पोर्ट गतिविधियां, लर्निंग बाई डूइंग, एक्सपोजर विजिट, क्विज प्रतियोगिता आदि गतिविधियां कराई जाएंगी। विद्यालय में शनिवार को सबसे पहले प्रार्थना स्थल पर प्रार्थना सभा में बच्चों को योग कराया गया। अखबार पढ़ाया गया।

इसके बाद बिजली के उपकरणों से बच्चों को अवगत कराया गया। बच्चों के मध्य विद्युत उपकरणों की कला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। साथ ही विद्युत उपकरणों का सावधानीपूर्वक उपयोग करने के बारे में बताया गया। इस दौरान सुबोध कुमार वर्मा, ओमवीर सिंह, नीतू सिंह, पुरुषोत्तम, पुष्पेंद्र कुमार, रेनू राजपूत, पुष्पेंद्र कुमार, श्याम मोहन, राजकुमारी, किरन शाक्य आदि पस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें