फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बूगी-वूगी नाइट में बच्चों ने मचाया धमाल

Tue, 28 Jan 2025 10:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
एटा महोत्सव में बूगी-वूगी नाइट में समूह नृत्य की प्रस्तुति देते प्रतिभागी। - फोटो : एटा महोत्सव में बूगी-वूगी नाइट में समूह नृत्य की प्रस्तुति देते प्रतिभागी।
विज्ञापन
एटा। राजकीय जिला कृषि एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी के पंडाल में सोमवार रात बूगी-वूगी नाइट में बच्चों ने धमाल मचाया। समूह नृत्य की प्रस्तुति से नशा और मोबाइल की लत का हश्र दिखाया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड, पूर्व विधायक ममतेश शाक्य, एएसडीएम विमल कुमार व राजकुमार मौर्य ने फीता काटा। दीप प्रज्ज्वलन डॉ. श्याम सिंह शाक्य, पंकज गुप्ता एवं संयोजक योगेश कुमार शाक्य ने किया। सरस्वती वंदना जीवी कान्वेंट स्कूल गाजीपुर पहोर व वेलकम डांस एके विद्यालय तथा गणेश वंदना में सोहर से आए बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति दी। सोलो डांस जूनियर-सीनियर, डुएट, गायन और ग्रुप डांस में बच्चों ने प्रस्तुति दी। जज की भूमिका बबीता कुलश्रेष्ठ, नंदिनी शर्मा एवं कोरियोग्राफर जितेंद्र ने निभाई।
ग्रुप डांस में जय हो डांस एकेडमी प्रथम स्थान पर रही। द्वितीय पर स्ट्रेंजर बॉय और तृतीय पर एसएएस पब्लिक स्कूल चिलासनी रहा। सोलो जूनियर में अबनी चौहान प्रथम, नव्या द्वितीय कनिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गायन प्रतियोगिता में अथर्व वर्मा प्रथम रहे। मधु कुशवाहा, अमित जौहरी, हिमांशु अस्थाना, प्रदीप शाक्य, सत्येंद्र सिंह शाक्य, शिवचरण चक आदि लोग उपस्थित रहे। संचालन आरुषि शाक्य ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें