यूपीएस का विरोध जता प्रतियां जलाते पदाधिकारी।
- फोटो : यूपीएस का विरोध जता प्रतियां जलाते पदाधिकारी।
एटा। नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम अटेवा के पदाधिकारी मंगलवार की शाम को शहीद पार्क में पहुंचे। यहां उन्होंने विरोध-प्रदर्शन कर यूपीएस (यूनिफाइड पेंशन स्कीम) की प्रतियों को जलाया।
जिला संयोजक डॉ. ओमेंद्र प्रताप के नेतृत्व में बड़ी संख्या में अटेवा संगठन से जुड़े शिक्षक व कर्मचारी पहुंचे। उन्होंने यूपीएस के विरोध में नारेबाजी शुरू की। विरोध-प्रदर्शन में अविनाशी सहाय आर्य इंटर कॉलेज एटा, उल्फत राय इंटर कॉलेज बसुंधरा खेड़ा सहित तमाम माध्यमिक एवं बेसिक विद्यालयों, कार्यालयों के कर्मचारियों ने यूपीएस के पोस्टर, प्रतियां जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। जिला संयोजक ने बताया कि यूपीएस को लेकर कर्मचारियों में भारी रोष है। सरकार को कर्मचारियों के भविष्य को ध्यान में रखकर निर्णय लेना चाहिए।
जिला महिला संयोजिका सौरभ मिश्रा शिल्पी ने कहा कि पुरानी पेंशन का कोई विकल्प नहीं हो सकता। पुरानी पेंशन मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा। जिला कैडर प्रभारी आरजू पांडेय ने कहा कि मातृशक्तियां पुरानी पेंशन बहाली तक कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़ी हैं। जिला महामंत्री बृजेश राजपूत ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी सहयोगी संगठनों एवं साथियों का आभार प्रकट किया। वहीं, ब्लॉकों पर भी अटेवा के पदाधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन किया।