फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बालक की मौत

विज्ञापन
मृतक किशोर फाइल फोटो ।संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र में कार की टक्कर लगने से बालक की मौत हो गई। वह परिजनों के साथ गांव कुसाड़ी में अपनी बुआ के यहां नामकरण कार्यक्रम में शामिल होने आया था। परिजनों ने बुलेरो कार के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

फिरोजाबाद जनपद के जसराना थाना क्षेत्र के गांव औरंगाबाद निवासी विपिन ने बताया कि वह अपनी पत्नी व पुत्र अर्पित उर्फ मोनू (10) के साथ कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव कुसाड़ी में अपनी बहन किरन के यहां बुधवार को नामकरण संस्कार में शामिल होने आए थे। बुधवार देर शाम अर्पित गांव में सड़क के किनारे खड़े होकर लघुशंका कर रहा था। इस दौरान बुलेरो यूपी 82 एस 5649 के अज्ञात चालक द्वारा लापरवाही से चलाकर उसे टक्कर मार दी गई। इससे अर्पित की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें