फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: ऑटो चालक की सड़क हादसे में मौत, पत्नी और बेटा घायल

Thu, 13 Nov 2025 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
मृतक आनंद का फाइल फोटो
विज्ञापन
एटा। कासगंज मार्ग पर बृहस्पतिवार की सुबह गांव गिरौरा के पास कार और ऑटो की टक्कर हो गई। दुर्घटना में ऑटो चालक की मौत हो गई और उसकी पत्नी व बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

थाना मिरहची के गांव बहादुरपुर निवासी रेनू देवी ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह लगभग 6 बजे पति आनंद (45) के साथ ऑटो में बैठकर रिश्तेदारी में जा रहीं थी। साथ ही बेटा अनंत भी बैठा हुआ था। जैसे ही ऑटो कासगंज मार्ग पर कोतवाली देहात क्षेत्र में गांव गिरौरा के पास पहुंचा एक कार से टक्कर हो गई। दुर्घटना होते ही चीख-पुकार मच गई।
यह देखकर वहां से गुजर रहे राहगीर व स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को ऑटो से निकाला। इसके बाद पुलिस को सूचना देते हुए सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने आनंद को मृत घोषित कर दिया। घायल रेनू और अनंत को आगरा रेफर किया गया है। भाई मनीष कुमार ने बताया कि आनंद 3 भाइयों में सबसे बड़े थे। इनके चार लड़के हैं घायल अनंत सबसे बड़ा है। ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। 21 अक्तूबर को अनंत की सगाई हो चुकी है और 11 दिसंबर को शादी होनी है। भाई की मौत के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। अब शादी की तिथि को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें