फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बुखार से बच्चे की मौत... मलेरिया पॉजिटिव दो रोगी भर्ती, 43 बुखार पीड़ितों का चल रहा उपचार

Sun, 01 Sep 2024 11:14 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में बुखार से बच्चे की मौत की मौत हो गई। वहीं मलेरिया पॉजिटिव दो रोगी भर्ती किए गए हैं। मेडिसिन वार्ड में 43 बुखार पीड़ितों का उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में भर्ती बच्चे। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में मेडिसिन वार्ड में बुखार से पीड़ितों की भरमार है। रविवार को बुखार से एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि दो मलेरिया के पॉजिटिव मरीज भर्ती किए गए। चार मरीजों को स्वस्थ होने पर छुट्टी दी गई।

विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज हो या फिर सीएचसी सहित निजी नर्सिंग होम व क्लीनिक, हर तरफ बुखार के मरीज मिल रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में बड़ी संख्या में बुखार से ग्रसित मरीज पहुंच रहे हैं। आलम है कि दो दिन से मेडिसिन वार्ड में बेड भी फुल हो गए। शनिवार को यहां से मरीजों को भी वापस लौटा दिया गया था। 

रविवार तड़के 3 बजे घंघुरिया निवासी मनवीर के छह वर्षीय बेटे को शनिवार को बुखार आया। परिजन फफोतू में उपचार को ले गए। शनिवार की रात हालत बिगड़ गई। रविवार की सुबह परिजन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लेकर आए। यहां चिकित्सक ने उसे मृत बता दिया।
 

रविवार को मेडिसिन वार्ड से चार बुखार से पीड़ित स्वस्थ होकर घर को गए। वहीं, निधौली खुर्द निवासी सैमो को भर्ती किया गया। परिजन ने बताया कि कई दिनों से बुखार आ रहा था। गांव में उपचार कराया, लेकिन फायदा नहीं हुआ। इस पर मेडिकल कॉलेज आए। 
 
विज्ञापन

इनकी जांच में मलेरिया पॉजिटिव आया है। इसके अलावा वार्ड में पुलिस लाइन के पास रहने वाली 22 वर्षीय शिवानी को भर्ती किया गया। उसने बताया पांच दिनों से बुखार आ रहा था। जांच में मलेरिया पॉजिटिव आया है। रविवार को वार्ड में कुल 43 बुखार के मरीज भर्ती थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें