फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेहल्लुम पर निकाले ताजिये

Fri, 04 Dec 2015 11:05 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
इमाम हुसैन की याद में चेहल्लुम का जलूस शुक्रवार को नगर में मातमी धुन के साथ निकाला। जु़लूस में शामिल ताजिये नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए देर रात करबला में सुपुर्द-ए-खाक कर दिए गए। जुलूस में मुस्लिम समाज के अनेक लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन

इमाम हुसैन की याद मे निकाला गया चेहल्लुम का जलूस मोहल्ला टपकन टोला से शुरू होकर मोहल्ला कुंचादायम खां, शेखमीरा से खानकाह, मोहल्ला मेवातिया होता हुआ गांधी चौराहे के रास्ते मोहल्ला गंगा दरवाजा तक गया। जूलूस में शामिल अखाडे़ से जुड़े लोग हैरतअंगेज करतब दिखा रहे थे। गमगीन माहौल में चालीसवां मनाया और देर रात ताजिये को करबला में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि जुनेद मियां, तालिक अली, भोले खां, जमाल, नईम अहमद, रियाज मुहम्मद, मुनब्बर, जाकिर हुसैन, शकील खां समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें