फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना में नौकरी के नाम पर 35 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। सेना में नौकरी लगवाने के नाम पर पांच लोगों से 35 लाख की ठगी करने का आरोप लगाया गया है। ठगी के शिकार ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना निधौली कलां क्षेत्र के गांव मीलगढ़ी निवासी हितेंद्र उर्फ मोनू का आरोप है कि वह सेना में नौकरी की तैयारी कर रहा है। इसी बीच उसकी मुलाकात रामदास निवासी नगला तारा थाना सिकंद्राराऊ जिला हाथरस से हुई। रामदास और इसके पिता युवराज ने सेना में भर्ती कराने का झांसा दिया और महेश निवासी रेवाड़ी हरियाणा से मुलाकात कराई।
इन लोगों ने एक व्यक्ति को सेना में भर्ती कराने के नाम पर सात लाख रुपये लेने की बात कही। इस पर उन्होंने और उनके रिश्तेदार यादवेंद्र निवासी मोहकमपुर थाना मारहरा और राजेश निवासी रूपसपुर थाना निधौली कलां ने भी सेना में नौकरी दिलाने के लिए महेश को पहले तीन-तीन लाख रुपये दे दिए और चार-चार लाख रुपये ज्वाइनिंग लेटर मिलने पर देने की बात हुई। फर्जीवाड़ा करने वालों ने षड्यंत्र के तहत फर्जी ज्वाइनिंग लेटर भी थमा दिए और चार-चार लाख रुपये भी ले लिए।
विज्ञापन

इसी तरह दो अन्य परिचितों से सात-सात लाख रुपये लिए गए। कुल 35 लाख की ठगी की गई है। जब ज्वाइनिंग लेटर लेकर पहुंचे तो फर्जी करार दिया गया। इसके बाद धनराशि वापस मांगी गई तो रकम देने से इनकार कर दिया और जान से मारने की धमकी दी जाने लगी।
सभी पीड़ित एसएसपी सुनील कुमार सिंह से मिले और इसके बाद उन्होंने आरोपियों के खिलाफ मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक सुभाष बाबू का कहना है एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें