फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कार्ड बनवाने और चेकिंग के नाम पर महिला से ठगी

Mon, 22 Dec 2025 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शिकोहाबाद रोड बस अड्डा के पास दो ठगों ने एक महिला को अपनी बातों के जाल में फंसा लिया। इसके बाद उसके सोने-चांदी के आभूषण पार कर दिए। घटना उस समय हुई जब महिला अपने मायके से वापस ससुराल लौट रही थी।
विज्ञापन

फिरोजाबाद जिले के थाना एका के गांव नगला किशन सिंह निवासी रघुवीर सिंह ने प्राथमिकी में लिखा है कि 8 अक्तूबर को पत्नी अपने मायके गांव खिरिया पीपल थाना कुरावली जिला मैनपुरी से लौट रही थी। जब वह शिकोहाबाद रोड बस अड्डा की तरफ जा रही थी तभी दो अज्ञात व्यक्तियों ने रोक लिया। कहा कि आगे सोने-चांदी की सघन चेकिंग हो रही है और बिना कार्ड बनवाए जाने नहीं दिया जाएगा।
झांसे में लेकर आरोपियों ने कार्ड बनवाने के बहाने उसके जेवर उतरवा लिए और टप्पेबाजी कर मौके से फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित ने कोतवाली नगर में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। सीओ सिटी राजेश सिंह ने बताया कि पुलिस बस अड्डा और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से टप्पेबाजों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें