एटा। बाजरा खरीद के गोलमाल में फंसे एक केंद्र प्रभारी को इस वर्ष दो केंद्रों का प्रभारी बना दिया गया था। ऐसे में विभाग की कार्य प्रणाली पर सवाल उठने लगे। बताया गया था जो केंद्र प्रभारी बनाया गया वह बाबू है। मामले में विपणन अधिकारी ने बाबू से केंद्र प्रभारी का चार्ज हटाकर विपणन निरीक्षक को प्रभारी बनाया है।
जिले में बाजरा व धान की खरीद को लेकर क्रय केंद्र बनाए गए हैं। अलीगंज व जैथरा का क्रय केंद्र प्रभारी एक बाबू को बना दिया गया था। जबकि बीते वर्ष अलीगंज में बाजरा की खरीद पर बाबू पर आरोप लगे थे। आरोप लगा था कि तहसील व व्यापारियों से मिलकर भूमि हीन किसानों से 100-100 क्विंटल की बाजरा की खरीद की है। मामले की जांच भी पूरी नहीं हो पाई है कि बाबू को इस वर्ष दो केंद्रों का प्रभारी बना दिया गया।
ऐसे में पारदर्शिता को लेकर सवाल उठने लगे थे। मामला उच्चाधिकारियों के पहुंचा तो हटा बाबू को हटा दिया गया है। जिला विपणन अधिकारी सुभाष सिंह ने बताया कि जैथरा और अलीगंज के केंद्र प्रभारी का चार्ज मारहरा में तैनात विपणन निरीक्षक हरनेश कुमार को बनाया गया है। बाबू से केंद्र प्रभारी का चार्ज हटा दिया गया है।