फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार सपा विधायक नहीं लगवा पाए 537 हैंडपंप

Sun, 28 Aug 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
कॉल सेंटर आधारित शव वाहन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जिस जिले में सत्तारुढ़ दल के चार विधायक और तीन एमएलसी हाें, उस जिले में सीएम के आदेश के बाद भी अभीतक नए हैंडपंप नहीं लगे हैं। आलम यह है कि दो एमएलसी और दो विधायकों ने अभी तक हैंडपंप की सूची तैयार कर जल निगम को उपलब्ध नहीं कराई है। इसके चलते बीस लाख की आबादी वाले जिले के लोगों को शुद्ध पेयजल के लिए जूझना पड़ रहा है। 
विज्ञापन

जल निगम के अधिशासी अभियंता अवनेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि जिले में 537 हैंडपंप रीबोर हो चुके हैं, जबकि नए 537 में अभी तक सिर्फ 61 हैंडपंप लगे हैं। उन्होंने बताया कि मैनपुरी, एटा, कासगंज से एमएलसी उदयवीर सिंह और अरविंद प्रताप सिंह के अलावा मारहरा और जलेसर विधायक ने अभी तक नए हैंडपंप की संस्तुति कर सूची उपलब्ध नहीं कराई है। इसके चलते जिले में नए हैंडपंप लगने का काम अधर में है। एक्सईएन की माने तो सदर विधायक और उनके पिता एमएलसी एवं विधान परिषद सदस्य ने नए हैंडपंप की संस्तुति कर सूची दी है, लेकिन बाकी के दो सपा विधायकों ने अभी तक नए हैंडपंप की संस्तुति सूची नहीं दी है। जिले में अलीगंज, जैथरा, शीतलपुर, सकीट, मारहरा, निधौलीकलां, जलेसर, अवागढ़ ब्लॉक मुख्यालय, डीएम कंपाउंड, तीन तहसील मुख्यालय और जिला अस्पताल समेत 13 स्थानाें पर वॉटर एटीएम लगाने की योजना हैं। लेकिन शासन से गाइड लाइन और एजेंसी तय नहीं होने के कारण योजना पर काम नहीं हो रहा। शुक्रवार को अलीगढ़ कमिश्नर सुभाष चंद्रा ने समीक्षा बैठक में लापरवाही के लिए जिले के कई अफसरों को फटकार लगाई है। मंडलायुक्त ने समीक्षा बैठक में साफ कहा है कि मुख्यमंत्री के दौरे से पहले अधर में लटके काम पूरे करें, वर्ना कार्रवाई के लिए तैयार रहें। 

जिला अस्पताल को करीब डेढ़ महीने पहले शासन से कॉल सेंटर आधारित शव वाहन मिल चुका है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग को वाहन के चालक और डीजल वहन करने के खर्च को लेकर शासन से कोई दिशा निर्देश नहीं मिले हैं। हालांकि जिला प्रशासन में अलीगंज में जहरीली शराब कांड के दौरान अपने खर्च पर कॉल सेंटर आधारित शव वाहन का उपयोग किया था, लेकिन उसके बाद से कॉल सेंटर आधारित शव वाहन अस्पताल में खड़ा है।
विज्ञापन


एटा। जल निगम अलीगंज ब्लॉक क्षेत्र के अमरौली रतनपुर और अवागढ़ ब्लॉक के पिलखतरा गांव में दो पानी की टंकी का निर्माण करेगा। निगम को शासन से ओवरहेड निर्माण के लिए तीन करोड़ रुपये आवंटित हो चुके हैं। अमरौली रतनपुर में अधिक आबादी होने के कारण ओवरहेड के साथ दो ट्यूबवेल और नौ किमी पाइप लाइन जबकि पिलखतरा में ओवरहेड, एक ट्यूबवेल और सात किमी लंबी पाइप लाइन बिछाकर शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। जानकारी जल निगम एई भारत भूषण शर्मा ने दी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें