फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया बसंतोत्सव

Thu, 02 Feb 2017 12:28 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
बसंत - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
बसंत पंचमी पर्व पर बुधवार के जिले भर के शिक्षण संस्थाओं में विद्या देवी सरस्वती का जन्म दिन धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने पूजन कर बुद्धि एवं ज्ञान की कामना की। वहीं एटा शहर में बुधवार को बसंत पंचमी पर क्षत्रिय स्वर्णकार मंदिर से रथयात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

ट्यूलिप पब्लिक स्कूल में विद्या देवी मां सरस्वती का विशेष पूजन किया गया। उपस्थित छात्र-छात्राओं को प्रधानाचार्य बिंदू जायसवाल ने सरस्वती पूजा का महत्व बताया। इस अवसर पर कक्षा बारह के विद्यार्थियों को तिलक लगाकर आगामी बोर्ड परीक्षाओं की शुभ कामनाएं दीं। प्रबंधक पियूष जैन ने बच्चों को परिश्रम की सीख देते हुए कहा कि कड़ी मेहनत से किसी भी लक्ष्य को पाया जा सकता है। उपस्थित लोगों में शाहिद, जय, अनुमित, माजिद, शालू, शुभी, दीप्ति, सिद्धि, देवेश, ख्याति, दीशु, प्रियांशी, तनुष्का, रवि, विष्णु आदि प्रमुख हैं। रेलवे रेाड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने मंत्रोच्चार के साथ हवन में आहुतियां दीं। प्रधानाचार्य हरनाम सिंह, मुकेश बाबू मिश्र ने छात्र-छात्राओं को बसंत पंचमी के बारे में जानकारी देते हुए उनके सुखमय भविष्य की कामना की। आचार्य कृष्ण अवतार तिवारी ने वीर हकीकत राय के बलिदान की कहानी सुनाते हुए बताया कि वे इसी दिन शहीद हुए थे। आचार्य शिवकुमार ने मां सरस्वती के जन्मोत्सव पर प्रकाश डाला। डॉ विनय सोलंकी, डॉ आरएन सोलंकी, अविनाश चंद्र कैलानी मुख्य यजमान थे। उपस्थित लोगों में सुधीर गुप्ता, रमेश चंद्र गुप्ता आदि प्रमुख थे। एसबीआर पब्लिक स्कूल में आयोजित जन्मोत्सव पर छात्राओं ने रंगोली बनाकर मां सरस्वती का पूजन किया। उपस्थित लोगों में प्रंबंधक शिवशरण चक, रवीकांत, कुलदीप सिंह, सरिता माथुर, मधु, साजिया खान शामिल हैं। धुमरी स्थित धुमरी पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षक शिक्षार्थियों ने मां सरस्वती का पूजन कर ज्ञान की कामना की। प्रधानाचार्य जितेंद्र गुप्ता ने बसंत पर्व का महत्व बताते हुए बच्चों को लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रेरित किया। वहीं क्षत्रिय स्वर्णकार मंदिर से परंपरागत रुप से शहर में बैंड बाजों और झांकियां के साथ रथयात्रा निकाली गई। सोनू वर्मा, अमित चौहान, दीपक चौहान, अशोक सर्राफ, टाइगर, शैलेंद्र वर्मा समेत अनेक लोग रथयात्रा में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें