फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: लक्ष्मी-गणेश का पूजन कर मनाया दीपोत्सव

Sun, 19 Oct 2025 12:39 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जीटी रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। लक्ष्मी-गणेश का पूजन कर पर्व मनाया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में माता सरस्वती और लक्ष्मी- गणेश पूजन के साथ-साथ पर्यावरण की शुद्धता के लिए हवन किया गया। स्वामी विवेकानंद शिक्षा प्रचार समिति के संरक्षक क्षेत्रपाल उपाध्याय ने सभी को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। कहा कि सभी लोग समाज और देश के हित में अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ करें।
विज्ञापन

इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद शिक्षा प्रचार समिति के अध्यक्ष बृजनंदन माहेश्वरी, अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार वार्ष्णेय, प्रबंधक अतुल राठी, कोषाध्यक्ष डॉ. राजेश सक्सेना, विक्रम सिंह प्रेमी, डॉ. अनिल सक्सेना, प्रधानाचार्य राजीव गुप्ता, शैक्षिक प्रमुख प्रेमचंद, सर्व व्यवस्था प्रमुख संजीव मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें