फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुए चोरी करते युवक

Sat, 27 Sep 2025 05:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

अलीगंज के हत्सारी गांव में देशी शराब की दुकान में गुरुवार रात चोरों ने ताला तोड़कर इन्वर्टर, बैटरी और नकदी सहित शराब चोरी कर ली। चोरी की घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई है। पुलिस फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगंज। क्षेत्र के गांव हत्सारी के देशी शराब की दुकान से चोरी करते चोर सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गए। दुकान संचालक की शिकायत पर पुलिस मामले की पड़ताल कर चोरों की पहचान और तलाश का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


देसी शराब की दुकान पर बृहस्पतिवार की मध्य रात्रि पहुंचे चोरों ने पहले ताला तोड़ा। इसके बाद चोर दुकान के अंदर घुसे और वहां रखी शराब के पौवों की डेढ़ पेटी, इन्वर्टर, बैटरी और गुल्लक में रखे दो हजार रुपये चोरी कर ले गए। इस मामले की शिकायत दुकान संचालक सत्यवीर गुप्ता ने पुलिस से की है।
कस्बे के मोहल्ला रामप्रसाद चौधरी के सत्यवीर गुप्ता ने बताया हत्सारी गांव पर संचालित दुकान उनकी पत्नी रीमा के नाम पर है जिसकी वह देखरेख करते हैं। बृहस्पतिवार की रात को सेल्समैन के दुकान बंद कर जाने के बाद चोरों ने घटना को अंजाम दिया है। चोरी का पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड है। चोर चेहरे गमछे से ढके हुए थे इस वजह से उनकी पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी निर्दोष सिंह सेंगर ने बताया कि फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें