फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई स्कूलों ने ऑनलाइन जारी किया घरेलू परीक्षाओं का रिजल्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। लॉकडाउन के बाद भी सीबीएसई संचालित स्कूलों ने गृह परीक्षाओं का रिजल्ट ऑनलाइन कर दिया है। बच्चे स्कूल की साइट पर रिजल्ट-मार्कशीट देख सकते हैं। आवश्यकता पड़ने पर इसका प्रिंट भी निकाल सकेंगे।
विज्ञापन

दस दिनों से ठप व्यवस्थाओं के बाद भी सीबीएसई संचालित स्कूलों ने निर्धारित समय पर गृह परीक्षाओं का रिजल्ट जारी कर दिया है। 25 मार्च को इन स्कूलों ने स्कूल साइट पर रिजल्ट एवं मार्कशीट अपलोड कर छात्र-अभिभावकों को मैसेज कर दिया है।
ट्यूलिप ने तीन विषयों में ग्रेस देकर नौ तक के सभी बच्चे पास किए
ट्यूलिप पब्लिक स्कूल प्रबंधन ने कोरोना को ध्यान में रखकर कक्षा नौ तक के बच्चों को तीन विषयों में ग्रेस देकर पास कर दिया है। प्रधानाचार्य बिंदू जायसवाल ने बताया कि कक्षा नौ तक के सभी बच्चों को पास कर रिजल्ट जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

निर्धारित तिथि पर गृह परीक्षाओं का रिजल्ट एवं अंकपत्र साइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। छात्र-छात्राएं साइट पर इसे देख सकते हैं। आवश्यकतानुसार हार्ड कॉपी भी प्राप्त कर सकते हैं। स्कूल खुलने की घोषणा लॉकडाउन के बाद की जाएगी। बच्चों को घरों में रहने को कहा है।
-कृष्ण कुमार द्विवेदी, प्रधानाचार्य, सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय
कक्षा नौ व ग्यारह का परीक्षा परिणाम पूर्व में एवं प्राइमरी विंग का रिजल्ट बुधवार को ऑनलाइन कर दिया गया है। सभी बच्चों को घरों में रहकर अगली कक्षाओं की पढ़ाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

-सिस्टर अंजली मारिया, प्रधानाचार्य आसिसी कॉन्वेंट स्कूल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें