एटा। सीबीएसई 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा जिले में शुक्रवार को तीन परीक्षा केंद्रों पर शुरू हुई। इसमें कुल 1398 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 90 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं पहले दिन गणित का पेपर आसान बताया।
शहर के तीन परीक्षा केंद्र पर शुक्रवार को सुबह 10ः30 बजे से 1ः30 बजे तक गणित विषय की परीक्षा का आयोजन किया गया। इस दौरान परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने से पहले विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र देखकर उनकी गहनता से तलाशी लेने के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। शहर के सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, असीसी कॉन्वेंट स्कूल और ट्यूलिप पब्लिक स्कूल में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। पहले दिन गणित विषय में कुल 1398 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 1308 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। शेष 90 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा देने के बाद विद्यार्थियों ने बताया कि पहली परीक्षा के मुताबिक पेपर आसान रहा। सभी प्रश्न हल कर लिए गए। वहीं सीबीएसई के सिटी कॉर्डिनेटर राजीव गुप्ता ने बताया कि दूसरी बोर्ड परीक्षा शहर के तीन परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपंन्न हुई।