फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: लोडर वाहन की टक्कर से पशु व्यापारी की मौत

Mon, 06 Apr 2026 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
दुर्गेश फाइल फोटो
विज्ञापन
एटा। थाना पिलुआ क्षेत्र के अंतर्गत पुठिया गांव के समीप रविवार की शाम को सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। परिजन ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक युवक पशु व्यापारी बताया गया है।
विज्ञापन

रविवार की शाम करीब 4ः30 बजे थाना निधौली कलां क्षेत्र के गांव नगला भंडा निवासी दुर्गेश (50) पुत्र बदन सिंह धुमरी क्षेत्र से पशु खरीदकर अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। पुठिया गांव के समीप एक लोडर वाहन ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दुर्गेश गंभीर रूप से घायल हो गया। आस-पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल दुर्गेश को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया।
यहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया। दुर्गेश को अलीगढ़ ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। थाना पिलुआ प्रभारी संदीप सिंह राणा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक और लोडर वाहन को कब्जे में ले लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन

सभापुर गांव में मिला अज्ञात शव, कराया पोस्टमार्टम
एटा। थाना निधौली कलां क्षेत्र के अंतर्गत सभापुर गांव में रविवार की शाम 6 बजे एक युवक का अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई। अज्ञात शव की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस शव की शिनाख्त कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें