जलेसर में अभाकुक्ष फाउंडेशन शराबंदी को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए। संवाद
जलेसर। अभाकुक्ष फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम भावना विमल को सौंपते हुए प्रदेश में पूर्णत: शराब को बंद किए जाने की मांग की है। ज्ञापन में गुजरात और बिहार का उदाहरण दिया गया है। साथ ही शराब के नशे से घरेलू हिंसा, सड़क हादसों, अपराधिक घटनाओं का जिक्र किया गया है।
ज्ञापन में संगठन के पदाधिकारियों ने शराब के कारण दुष्प्रभाव के आकड़े प्रस्तुत करते हुए कहा है 80 प्रतिशत घरेलू हिंसा की वजह शराब है। सड़क हादसों में 65 प्रतिशत मौत की वजह भी शराब है। शराबबंदी से अपराध में कमी आने के साथ ही मध्यम वर्ग के लोगों का आर्थिक स्तर तेजी से सुधरेगा। पूर्ण शराबबंदी से पहले शिक्षण एवं धार्मिक स्थल के 500 मीटर की परिधि में शराब की दुकान नहीं होनी चाहिए। ज्ञापन देने वालों में नरेंद्र सिंह कुशवाहा, प्रेमशंकर कुशवाहा, अमित कुमार, अमन कुमार, गौरव कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।