फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: अवागढ़ में मिले पांच गोवंश के अवशेष, लोगों में आक्रोश; दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग

Mon, 30 Mar 2026 02:41 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा के अवागढ़ में पांच गोवंश के अवशेष मिलने से तनाव फैल गया। सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंच गई। लोगों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन
police demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के थाना अवागढ़ क्षेत्र में गदेसरा बंबा के पास चार से पांच गोवंश के अवशेष मिले। घटना की जानकारी होते ही लोगों में आक्रोश फैल गया। माैके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस माैक पर पहुंच गई। 
विज्ञापन


प्रधान भानु कुशवाहा ने इस घटना की सूचना तत्काल थाना अवागढ़ पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार दीक्षित मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

स्थानीय ग्रामीणों में इस घटना को लेकर काफी नाराजगी है। लोगों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें