फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: लटक रही केबल में फंसकर करंट से गोवंश की मौत, आक्रोश

Mon, 27 Jul 2026 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। गांव मकसूदपुर में विद्युत निगम की लापरवाही से रविवार की रात को करंट से एक गोवंश की मौत हो गई। मुस्लिम बहुल गांव में हुई गोवंश की मौत पर लोगों ने आक्रोश जताते हुए कहा है कि इसके लिए विद्युत निगम जिम्मेदार है।
विज्ञापन

मकसूदपुर के सबी खान, बबलू, अशरफ ने कहा गांव में बिजली की केबल काफी नीचे लटक रही हैं। उनको दुुरुस्त करने के लिए कई बार पटना विद्युत उपकेंद्र पर शिकायत की गई, जिसको विद्युत निगम के अधिकारियों कर्मचारियों ने गंभीरता से नहीं लिया। रविवार की राम को एक गोवंश झूलती केबल में फंस गया, केबल में कट होने पर करंट से उसकी मौत हो गई। इसकी सोमवार की सुबह जानकारी होने पर विद्युत उपकेंद्र पर जानकारी देकर आपूर्ति बंद कराकर केबल में उलझ़े गोवंश को निकाला गया। आदिल, खालिक, आसिफ, सोनू और अकरम ने कहा करंट से गोवंश की मौत से गांव का माहौल खराब हो सकता था। गांव के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को देकर मृत गोवंश का अंतिम संस्कार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें