दो घंटे में नकदी खत्म, भीड़ ने काटा हंगामा
- फोटो : Amar Ujala
स्टेट बैंक आफ इंडिया शाखा पटियाली पर गुरुवार को कैश समाप्त हो गया। धन न मिल पाने से परेशान लोगों ने बैंक शाखा पर हंगामा काटा। बैंक से सुबह से लाइन में लगे ग्राहकों को दो-दो हजार रुपयों का भुगतान किया गया। बैंक शाखा पर धन मौजूद था वह दो घंटे बाद दोपहर बारह बजे ही समाप्त हो गया। बैंक कर्मियों ने ग्राहकों को मामला संभाला।
कैश आने के इंतजार में ग्राहकों की भीड़ बैंक के बाहर जमा रही। बैंक शाखा ने ग्राहकों की समस्या को देखते हुए धन की व्यवस्था कर फिर से वितरण शुरू कराया। शाखा प्रबंधक मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि कैश कम मिलने से दिक्कत हो रही है। ग्राहकों के पैसे जमा हो रहे हैं।