फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: एक ही रात में 3 घरों से नकदी-जेवर चोरी

Wed, 23 Apr 2025 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
गांव गढ़िया जगन्नाथ में चोरी होने के बाद मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड जांच पड़ताल करते हुए। - फोटो : गांव गढ़िया जगन्नाथ में चोरी होने के बाद मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड जांच पड़ताल करते हुए।
विज्ञापन
एटा। राजा का रामपुर क्षेत्र के गांव गढि़या जगन्नाथ में चोरों ने तीन मकानों को निशाना बनाया है। यहां से नकदी, जेवर और अनाज चोरी कर ले गए। सुबह जागने पर लोगों को घरों में चोरी होने की जानकारी हुई।
विज्ञापन


चंद्रपाल सिंह फौजी ने बताया मंगलवार की रात को परिवार के सभी सदस्य छत पर सो रहे थे। चोर कमरों में लगे ताले तोड़कर नकदी और सोने-चांदी के जेवर चुरा ले गए। बराबर में सोहन के मकान से चोर बीस हजार रुपये नकद, जेवर और गेहूं की बोरियां चोरी कर ले गए। कल्लू के मकान में घुसे चोर कीमती सामान चोरी कर ले गए। एक के बाद एक चोर तीन मकानों को खंगालते रहे और किसी को भनक तक नहीं हुई। जगार होने पर चंद्रपाल फौजी ने सामान बिखरा देखा तो वह दंग रह गए। एक साथ तीन मकानों से चोरी होने पर पूरे गांव में खलबली मच गई। जानकारी पर पुलिस भी पहुंच गई।

काफी देर तक पड़ताल करती रही, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लग सका। थाना प्रभारी मुकेश मलिक ने कहा कि जांच की जा रही है। एक साथ तीन मकानों से चोरी होना गंभीर मामला है। शीघ्र ही चोरों को गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें