फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: विद्यालय प्रबंधक, प्रधानाचार्य और स्टाफ पर केस दर्ज

Sun, 09 Mar 2025 06:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
एटा। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र बनाए गए विद्यालयों के प्रबंधक व स्टाफ अपना दबदबा बनाने में पीछे नहीं हैं। हस्तक्षेप में कामयाब न होने पर हर तरह के हथकंडे भी आजमाए जा रहे हैं। जैथरा थाना क्षेत्र स्थित महावीर सिंह इंटर कॉलेज, अंगरैया के प्रबंधक, प्रधानाचार्य व पूरे स्टाफ पर केस दर्ज कराया गया है। केंद्र व्यवस्थापक को धमकाने, परीक्षा में बाधा पहुंचाने का आरोप है।
विज्ञापन

प्रवक्ता श्रीनारायण निवासी कन्नौज को इस विद्यालय पर केंद्र व्यवस्थापक बनाया गया है। 7 मार्च को उन्होंने उपजिलाधिकारी अलीगंज को तहरीर के रूप में पत्र लिखा। इसकी प्रतिलिपि जिलाधिकारी, एसएसपी, अपर जिलाधिकारी, डीआईओएस, जोनल मजिस्ट्रेट को भी भेजी। बताया कि विद्यालय के प्रबंधक, प्रधानाचार्य एवं पूरा विद्यालय स्टाफ परीक्षा कराने में किसी भी तरह का सहयोग नहीं कर रहा है। अनावश्यक रूप से परीक्षा संचालन में बाधा डाल रहे हैं। लगातार जान से मारने की धमकी देने तथा एससी-एसटी एक्ट लगवाने की धमकी दे रहे हैं।
इसकी वजह से कल (8 मार्च) की परीक्षा की कोई तैयारी नहीं हो पाई है। ऐसी स्थिति में केंद्र का संचालन करने में असमर्थ हूं। मांग रखी कि केंद्र के संचालन के लिए सुरक्षाबल और कर्मचारी उपलब्ध कराए जाएं। अन्यथा की स्थिति में दायित्वों का निर्वहन करना संभव नहीं है। इस पत्र के आधार पर जैथरा थाने में शनिवार शाम को एफआईआर दर्ज की गई है। सीओ अलीगज सुधांशु शेखर ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


केंद्र से पकड़ा गया था फर्जी परीक्षार्थी
इसी केंद्र से 7 मार्च को हाईस्कूल की अंग्रेजी की परीक्षा में फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा गया था। एमवीवीएस इंटर कॉलेज हनुमंता के छात्र शिवम कुमार के स्थान पर नगला बेनी निवासी अभिषेक कुमार परीक्षा दे रहा था। उसके खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी।
केंद्र व्यवस्थापक से किसी भी तरह की कोई बात नहीं हुई, जो भी सहयोग मांगा, दिया गया था। लगाए गए आरोप निराधार और झूठे हैं। -वीरेंद्र सिंह तोमर, विद्यालय प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें