निधौली कलां। क्षेत्र के बाकलपुर स्थित राजकीय बालक-बालिका इंटर कॉलेज में समर कैंप का आयोजन चल रहा है। छात्र-छात्राओं को खेलकूद के साथ ही कॅरिअर संबंधी परामर्श भी दिया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश यादव ने कहा कि बच्चों की रुचि की जानकारी होने पर उसको उस क्षेत्र में अच्छे से विकसित किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि समर कैंप में विद्यार्थी रोजाना योग अभ्यास कर रहे हैं। खेलकूद के साथ ही बेसिक क्राफ्ट, रंगोली, कंप्यूटर, संगीत, बागवानी, रसोई, चित्रकला आदि की प्रतियोगिता कराकर मनोरंजन कराया जा रहा है। इससे उनका बौद्धिक विकास हो रहा है।
समर कैंप का आयोजन बच्चों के लिए एक अच्छी पहल है। बच्चों को घर में छुट्टियों में भी खेलने का मौका नहीं मिल पाता है। विद्यालय के 300 में से 218 बच्चे समर कैंप का आनंद ले रहे हैं। चंद्रसेन यादव, गायत्री गुप्ता, अंजलि, सीमा पाल आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। संवाद