मिरहची थाने के बाहर जलती हुई कार। संवाद
- फोटो : संवाद
मिरहची। थाने के बाहर खड़ी कार में शनिवार को आग लग गई। कार से उठतीं लपटों को देख राहगीरों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन आग नहीं बुझ सकी।
आग को बढ़ता देख तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड के पहुंचने पर आधा घंटे बाद आग बुझ सकी। कार के पास अन्य वाहन भी खड़े थे जो आग की चपेट में आने से बच गए। थाना प्रभारी कपिल कुमार नैन ने बताया कि मुकदमों से संबंधित वाहन थाने के गेट के बाहर खड़े हैं। वाहनों के पास काफी कचरा एकत्रित है जिसमें किसी तरह आग लग गई। आग से उठी चिंगारी से कार में आग लग गई।