राजा का रामपुर। थाना क्षेत्र के पहरा-कंपिल मार्ग पर नगला गनू के पास एक कार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार चालक घायल हो गया।
घायल कार सवार के रिश्तेदार राजू यादव ने बताया कि विकासखंड अलीगंज के गांव नगला मोहन में प्रवेश निवासी नगला गोवर्धन थाना पटियाली अपनी पत्नी को लेकर भाई दूज करने के लिए रविवार को आए थे। जहां से वह अपने घर जा रहे थे। कार में आगे बैठी 5 वर्षीय पुत्री सो गई, जिसको सही करते हुए गाड़ी बेकाबू हो गई और सड़क किनारे पड़ी गिट्टी पर होते हुए पेड़ से टकरा गई। कार चला रहे प्रवेश घायल हो गए। निजी चिकित्सक ने उपचार के बाद घर भेज दिया।
स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ी को बाहर निकलवाया गया। सूचना मिलने पर कोबरा पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और घायलों का हाल जाना। रिश्तेदार राजू ने बताया कि सभी की हालत सही है, किसी को गंभीर चोट नहीं आई हैं।